क्यों करनी चाहिए अप्रेंटिस

क्यों करनी चाहिए अप्रेंटिस


अप्रेंटिसशिप, किसी संगठन में रह कर कौशल या व्यापार सीखने का परीक्षण समय है। अपरेंटिस प्रशिक्षण योजना एक ऐसी योजना है जहां युवाओं को तकनीकी रूप से योग्य लोगों व उद्यौगिक परिदृश्य में प्रशिक्षण से गुजरना होता है। सीखने के दौरान कमाई का दोहरा लाभ है। प्रशिक्षुओं को भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध संगठनों से अपने संबंधित क्षेत्रों में काम के नवीनतम अनुप्रयोगों, प्रक्रियाओं और तरीकों को सिखाया है जाता है। प्रशिक्षु प्रशिक्षण के दौरान कौशल, कार्य संस्कृति, नैतिकता और संगठनात्मक व्यवहार सीखता है। यह भविष्य में उसे / उसके सुरक्षित स्थायी रोजगार की मदद करने में काफी मदद करता है। एक वर्ष के प्रशिक्षण के अंत में उन्हें उनके विशेष क्षेत्र में उनके प्रशिक्षण और प्रवीणता को प्रमाणित करने वाला प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। यह उनके प्रशिक्षण के बाद रोजगार की तलाश करते समय एक अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करता है।

अपरेंटिस वैकैंसीय

आईटीआई के अभियार्थी सबसे ज्यादा अप्रेंटिस जॉब के उत्सुक होते हैं। या ये कहें की आईटीआई के अभ्यार्थिओं के लिए अप्रेंटिस बहुत ही ज्यादा ज़रूरी है वैसे तो कोई भी अप्रेंटिस कर सकता है। प्रति वर्ष रेलवे, ONGC, आईओसीएल, आर्डिनेंस, PSU जैसे HAL, BEL आदि में आईटीआई फिटर, आईटीआई वेल्डर, इलेक्ट्रिशन, आदि के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकलती रहती है।

रेलवे अपरेंटिस

रेलवे में नौकरी करने का बहुत अच्छा मौका होता है रेलवे अपरेंटिस। रेलवे की हाल की खबर के अनुसार रेलवे से अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को रेलवे स्थायी नौकरी प्रदान कर सकता है। इसके अनुसार रेलवे के तकनिकी विभाग में पहले से ही 20% पद रेलवे से अप्रेंटिस करने वाले प्रशुक्षों के लिए सुरक्षित रहेंगे।

ओएनजीसी अप्रेंटिस

आयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन भी प्रति वर्ष पूरे भारत में विभिन्न जगहों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकलती है। केमिकल आदि से इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा के छात्र ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑर्डनेन्स फैक्ट्री अप्रेंटिस

ऑर्डनेन्स फैक्ट्री या आयुध निर्माण फैक्ट्री भी बहुत अधिक संख्या में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करती है। आईटीआई फिटर, आईटीआई मैकेनिक, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड वाले अभ्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं।